छात्रा को फुसलाकर बनाया रेप

ऋतुराज राऊत नामजद

* यौन शोषण का और एक भयंकर प्रकरण उजागर
अमरावती/दि.27 – शहर में नाबालिग के यौन शोषण का एक और भयंकर केस उजागर हुआ है. जिसमें गाडगे नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी 20 साल के ऋतुराज संदीप राऊत के विरुद्ध पोक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. जिले में अब तक कई मामले इस प्रकार के उजागर हुए है. ताजा प्रकरण में भी आरोपी युवक ने 15 वर्ष की छात्रा को विवाह का झांसा देकर रेप किया.
महिला की शिकायत के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी के साथ आरोपी ने सोशल मीडिया पर पहचान बनाई और बढाई. उसे गत 25 मई को श्रीराम नगर, राठी नगर के पास मित्र के फ्लैट पर ले जाकर छात्रा से अत्याचार किया. आरोपी ऋतुराज राऊत ने छात्रा को विवाह करने और कभी न छोडने का प्रलोभन दिखाया था. लडकी के साथ यौन अत्याचार का खुलासा गत 18 जुलाई को हुआ, जब उसे उपचार के लिए पीडीएमएमसी में दाखिल किया गया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 व पोक्सो की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया है.

Back to top button