आईटीआई में धुमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस
वक्ता सतीश ढेपे ने दी कारगिल युद्ध की जानकारी

चांदुर बाजार/दि.28 – स्थानीय श्रीमती समर्थबाई रामभाऊजी काकडे आईटीआई में कारगिल विजय दिवस धुमधाम से मनाया गया. इस समय प्राचार्य राजेश चुलट, पूर्व प्राचार्य आर. टी. शेगोकार, कार्यकारी प्राचार्य सतीश ढेपे उपस्थित थे. आईटीआई के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के वक्ता सतीश ढेपे ने कारगिल युद्ध की सविस्तर जानकारी देते हुए कहा कि, कारगिल युद्ध को विजय ऑपरेशन के नाम से जाना जाता है, इस ऑपरेशन में 527 वीर जवान शहीद हुए. कारगिल युद्ध में जो जीत हासिल की, इसलिए इस दिन को विजय ऑपरेशन भी कहा जाता है.
भारत के सभी नागरिकों ने इस दिन को याद रखना चाहिए और इस युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों श्रद्धांजलि भी देना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य राजेश चुलट व पूर्व प्राचार्य आर. टी. शेगोकार के हस्ते पूर्व सैनिक नाईक, डहाके का सम्मान किया गया. सभी वीर सैनिकों के बलिदान को लेकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का संचालन सुनील नांदणे व आभार शीतल देशमुख ने माना. कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रगीत हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के कार्यकारी प्राचार्य सतीश ढेपे, गुट निदेशक प्रमोद घुटे, सुनील नांदणे, अक्षय बिसन, मधू डाखोडे, अक्षय बंड, उमप सर, चोबितकर सर, शीतल देशमुख, वैशाली थोरात, शिल्पा खैरकर, कविता अंधारे, शिल्पा इंगले, श्याम जावरकर आदि ने अथक प्रयास किए.





