अमरावती संभाग में कम वर्षा से सभी चिंतित
हालांकि बांधों में पर्याप्त पेयजल

* सभी पांच जिलों में 30-32 प्रतिशत बारिश का घाटा
अमरावती/दि.28 – जुलाई माह बीतने को है. ऐसे में अमरावती संभाग के सभी पांच जिलों के बारिश के आंकडों पर गौर करते ही सभी चिंतित हो गए हैं. लगभग 30-32 प्रतिशत बारिश कम होने से सोयाबीन, तुअर के साथ कपास की बुआई करनेवाले किसान और व्यापारी चिंताग्रस्त हो गए हैं. अलनीनों के प्रभाव के कारण हालांकि कहीं-कहीं तेज बरसात के समाचार बारिश सीजन के दो माह दौरान मिले. किंतु अमरावती संभाग में सभी पांच जिलों में औसत से कम बारिश हुई है.
अमरावती में 32 प्रतिशत, यवतमाल में 21 प्रतिशत, वाशिम में 35 प्रतिशत, अकोला में 28 प्रतिशत और बुलढाणा में 17 प्रतिशत बारिश कम दर्ज हुई है. अमरावती में 381 मिमी का औसत रहने पर अभी तक होती थी. इस बार अब तक 272 मिमी बरसात दर्ज हुई है. साथ ही बुलढाणा में 23 प्रतिशत कम अर्थात 313 की बजाए 242 मिमी, अकोला में 29 प्रतिशत कम अर्थात 338 की बजाए 242.7 मिमी, वाशिम में 386 मिमी की बजाए 254 मिमी, यवतमाल में 395 की बजाए 325 अर्थात करीब 18 प्रतिशत बरसात 28 जुलाई तक कम दर्ज हुई है.
* बांधों में पर्याप्त पेयजल
उधर अप्पर वर्धा सहित संभाग के सभी प्रमुख बांधों में कैचमेंट एरिया के अच्छे बारिश रिकॉर्ड के कारण जलस्तर संतोषजनक कहा जा सकता है. अप्पर वर्धा में करीब 52 प्रतिशत अर्थात 292 क्यूबीक मीटर जलसंग्रह होने की जानकारी जलसंपदा विभाग ने आज सुबह 7 बजे की स्थिति के अनुसार दी. अप्पर वर्धा से अब तक इस सीजन में जल निकासी की नौबत नहीं आई है, किंतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने कहा गया है, वह की जा रही है. किसानों को दूसरे क्रम पर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा.





