मोर्शी के प्रधानमंत्री आवास योजना के 416 लाभार्थियों को न्याय दिलाने

सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की भेंट

* पात्र लाभार्थियों को अवश्य मिलेंगे आवास
अमरावती/दि.29 – अमरावती जिले के मोर्शी नगर परिषद क्षेत्र में पीएम आवास योजना 1.0 के तहत लाभ से वंचित 416 पात्र लाभार्थियों को न्याय दिलाने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने केंद्रीय गृहनिर्माण व शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नई दिल्ली में मुलाकात कर विस्तृत निवेदन सौंपा.
* क्या है पूरा मामला?
डॉ. बोंडे ने मंत्री को बताया कि, मोर्शी नगर परिषद क्षेत्र में पीएमएवाय 1.0 के तहत कुल 1,287 घरों को मंजूरी मिली थी. इनमें से 1,015 घर पूरे हो चुके हैं. बाकी 416 लाभार्थियों के नाम सिस्टम से हट जाने के कारण उनका अनुदान अटका हुआ है. इससे कई गरीब परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है.
* खास बातें
– 180 लाभार्थियों ने अपनी आर्थिक स्थिति से जूझते हुए खुद से घर पूरा कर लिया है, लेकिन जियो टैगिंग की तकनीकी दिक्कत के कारण उन्हें अंतिम किस्त नहीं मिली.
– कई लाभार्थियों ने कर्ज लेकर या रिश्तेदारों से मदद लेकर घर का काम जारी रखा है और सरकार के अनुदान का इंतजार कर रहे हैं.
– कुछ नाम तकनीकी त्रुटि, कुछ की मृत्यु और कुछ प्रशासनिक कारणों से सिस्टम से हटे हैं. लेकिन सभी ने योजना की शर्तें पूरी की हैं.
* डॉ. बोंडे की मांग
डॉ. बोंडे ने मंत्री से मांग की कि 416 लाभार्थियों के नाम फिर से जियो टैगिंग सिस्टम में शामिल कर उनका बकाया अनुदान तुरंत जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि पीएमएवाय का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित घर देना है. तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे._
* केंद्रीय मंत्री का आश्वासन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाकर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों का घर का सपना पूरा करने वाली महत्वाकांक्षी योजना है. मोर्शी के सभी 416 लाभार्थियों को न्याय मिलने तक मैं केंद्र सरकार के पास लगातार पैरवी करता रहूंगा.

Back to top button