40 वर्षों से खरीद रहे लॉटरी, अब जाकर खुला भाग्य

अमरावतीवासी को राजश्री लॉटरी का 21 लाख का इनाम

* लकी लॉटरी सेंटर पर केक काटकर जश्न
अमरावती/दि.29 – जयस्तंभ चौक की लकी लॉटरी सेंटर से गत 40 वर्षों से प्रत्येक माह 4 टिकट खरीदने वाले व्यक्ति पर आखिरकार किस्मत मेहरबान हुई. राजश्री गोवा स्टेट साप्ताहिक लॉटरी का 21 लाख रुपए का इनाम इस व्यक्ति को प्राप्त हुआ. टिकट नंबर 845447 बडा ही लकी रहा. अनेक कारणों से लॉटरी विजेता का नाम अधिकृत रुप से घोषित नहीं किया जा रहा.
लकी लॉटरी सेंटर के संचालक मनोज भरतिया ने बताया कि, उनके यहां से टिकट खरीदने वाले अनेक लोगों को पहले भी भाग्य का साथ मिला और लाखों के इनाम प्राप्त हुए है. भरतिया के अनुसार इससे पहले 25 लाख, 11 लाख, 10 लाख के इनाम उनके यहां से बेचे गए टिकट पर विजेताओं को प्राप्त हुए हैं. इसी कडी में पिछले चार दशकों से प्रत्येक माह के प्रत्येक सप्ताह अर्थात चार टिकट खरीदने वाले व्यक्ति को इनाम लगा है. टिकट धारक को अपने स्टॉल पर बुलाकर मनोज भरतिया और सहयोगियों ने विशेष केक काटकर खुशिया मनाई. उन्होंने यह भी बताया कि, ठीक एक महिने बाद रक्षाबंधन का पर्व आना है. उस पर 1 करोड 21 लाख का बंफर ड्रॉ का मौका है. लोग अपनी तकदीर आजमा सकते हैं.
* नाम का खुलासा नहीं
भरतिया ने बताया कि, लॉटरी विक्रेता के नाम का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता. इसके पीछे कई वजह हो सकती है. इतना जरुर है कि, विजेता व्यक्ति अमरावती के है. हमें इसी बात की बडी प्रसन्नता है कि, हमारे नियमित ग्राहक की अंतत: तकदीर जागी.

Back to top button