’पीएम मोदी भगवान विष्णु के अवतार
उनके चरण धोकर वह जल पीना चाहता हूं’ - अभिनेता सुदेश बेरी

मुंबई /दि.30- फिल्म ’बॉर्डर’ और टीवी धारावाहिक ’सुराग’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का इतना सम्मान करते हैं कि उनके चरण धोकर वह जल पीने की इच्छा रखते हैं.
सुदेश बेरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, लेकिन जिस प्रकार लोग भगवान को देखे बिना उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह वह भी मोदी का सम्मान करते हैं. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं और देश में रामराज्य स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं.
पॉडकास्ट के दौरान बेरी ने जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले कुछ लोगों और एक कथित संगठन ’कॉकरोच जनता पार्टी’ की भी तीखी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग देशहित में कोई सकारात्मक काम नहीं कर रहे हैं और केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने में लगे हैं. उन्होंने आंदोलनकारियों के लिए कई विवादित और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.