भूमका ने 15 दिन की बच्ची को दिए चटके

चिखलदरा का रेट्याखेडा फिर चर्चा में

अमरावती/दि.30 – मेलघाट में अंध विश्वास का बोलबाला है. अभी भी वहां के लोग अपने नवजात को डॉक्टर के पास ले जाने की बजाए भूमका, तांत्रिक के पास ले जाते है. मिली खबर के अनुसार चिखलदरा के रेट्याखेडा में 65 साल के भूमका ने 15 दिन की नवजात को गरम दराती से पेट पर चटके दिए. पुलिस ने बीएनएस सहित जादूटोना प्रतिबंधक कानून की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है. उसी प्रकार नवजात बच्ची को उपचार के लिए सेमाडोह के पीएचसी में भर्ती किया गया है.
जानकारी के अनुसार 21 वर्ष की महिला ने शिकायत दी. जिसके अनुसार उनकी 15 दिनों की बच्ची का पेट फूल रहा था. ऐसे में गांव की दादी भूमका वहां आई. उसने बच्ची को ‘डम्मा’ देना होगा, ऐसा कहकर दराती को चूल्हे पर गरम कर बच्ची के पेट पर चटके दिए.
पेट पर चटके से बच्ची को स्वाभाविक रुप से बहुत पीडा, तकलीफ हुई. जिसके बाद घरवाले बच्ची को लेकर अस्पताल दौडे, जहां उपचार शुरु है. इधर पुलिस ने महिला भूमका भुलई जामुनकर के विरुद्ध अनेक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है.

Back to top button