कल ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ अंतर्गत विशेष कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवकों से साधेगें संवाद

अमरावती/दि.1-केंद्र सरकार के ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान 2.0’ इस देशव्यापी अभियान अंतर्गत कल रविवार 2 अगस्त को सुबह 10 बजे ब्रिजलाल बियाणी विज्ञान महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अमली पदार्थ मुक्त भारत जनजागृति , स्वयंसेवा और सामुहिक सहभाग को प्रोत्साहन देने के लिए ‘माय भारत पोर्टल’ द्बारा यह मोहिम चलाई जा रही है.
इस देशव्यापी अभियान के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विडिओ कॉन्फरन्स द्बारा युवकों के साथ संवाद साधेगें और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे. कार्यक्रम में संत गाडगेबाबा विद्यापीठ अमरावती के कुलगुरू मिलींद बारहाते प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. ब्रिजलाल बियाणी विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित इस विशेष महत्वपूर्ण कार्यकम में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहे ऐसा आवाहन कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के संचालक डॉ. निलेश कडू ने किया है.