अमरावती मनपा में साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती मनाई गई

अमरावती/दि.1- अमरावती मनपा में शनिवार को साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम में महापौर श्रीचंद तेजवानी ने अण्णाभाऊ साठे के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनके सामाजिक, साहित्यिक और जनजागरण संबंधी योगदान को नमन किया. इस अवसर पर स्थायी समिति के सभापति अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, नगरसेवक मिलिंद बांबल और संजय तिरथकर, उपायुक्त योगेश पिठे, शहर अभियंता श्रीधर कांबले, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, अभियंता आनंद जोशी, भास्कर ढेवले, हरीश संतोषिया, दिनेश देशमुख, प्रमोद मोहोड, गणेश काकडे, भूषण खडेकार, अखिलेश खडेकार, मंदार नानोटी, शिवा फुटाणे सहित मनपा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे के सामाजिक समता, न्याय और जनजागरण के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया.





