राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों के खेतों की मेड पर

हिवरखेड मंडल में अतिवृष्टि से हुए संत्रा फसल नुकसान का लिया जायजा

मोर्शी/दि.1- तहसील के हिवरखेड राजस्व मंडल में 30 व 31 जुलाई को हुई मुसलाधार बारिश की वजह से संत्रा फल बागानों का बडे प्रमाण में नुकसान हुआ. जिसमें राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस तहसील अध्यक्ष रूपेश वालके ने तत्काल पंचनामा कर नुकसान ग्रस्त किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की थी. रूपेश वालके की मांग की दखल लेकर राजस्व व कृषी विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों की मेड पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हिवरखेड राजस्व मंडल में 14 हजार हेक्टर क्षेत्र की संत्रा फसल का नुकसान हुआ है. संत्रा बागानों में आंबिया बहार फल गलकर गिर गए. और पानी जमा होने से पेडों का भी नुकसान हुआ. जिससे संत्रा उत्पादक किसान आर्थिक संकट में है. कृषी व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विविध गांवों के संत्रा बागानों को भेट देकर नुकसान का जायजा लिया. और किसानों से संवाद साधकर नुकसान का स्वरूप समझा और तत्काल संबंधित कर्मचारियों को पंचनामा करने की सुचना दी.
संत्रा उत्पादक किसानों ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि, हमें आश्वासन नहीं चाहिए,तत्काल आर्थिक सहायता और पंचनामे चाहिए. शासन तत्काल नुकसान भरपाई घोषित करे ऐसी भी मांग संत्रा उत्पादक किसानों द्बारा की गई. इस समय उपविभागीय कृषी अधिकारी उज्वल आगरकर, तहसील कृषी अधिकारी प्रथमेश माने, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष रूपेश वालके, पूर्व सरपंच नितीन काकडे, नानाभाउ डवरे, गणेश घोरमाडे, उपसरपंच कांचन कुकडे, मनीष गुडधे, मनोज भोपते, वैभव काले, रोशन बारस्कर, विजय चडोकर, अतुल मस्के, मंगेश मानकर, सुरेश घोरमाडे, पटवारी सतिश वर्‍हाडे, कृषी सहायक अवंतिका कोल्हे, संजय अंधारे, सौरभ अंधारे, मनीष काले, मनोज लंगोटे, सीमा चिखले उपस्थित थे.

Back to top button