विभागीय आयुक्तालय में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे को श्रद्धांजलि

जयंती पर किया गया अभिवादन

अमरावती/दि.1- लोकशाहीर एवं साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर अमरावती स्थित विभागीय आयुक्त कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर विभागीय आयुक्त नयना गुंडे ने अण्णाभाऊ साठे के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान को स्मरण किया. कार्यक्रम में अपर आयुक्त संजय जाधव, सहायक आयुक्त वैशाली पाथरे सहित विभागीय आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अण्णाभाऊ साठे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. जयंती समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के सामाजिक न्याय, समता और जनजागरण के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी व्यक्त किया.

Back to top button