हिंदी कवयित्री शीला डोंगरे का निधन
साहित्य जगत में शोक

अमरावती/दि.3 – सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, कवियित्री, अखिल हिंदी साहित्य सभा अहिसास की राष्ट्रीय अध्यक्षा तथा सेवानिवृत्त आईआरएस भीमराव डोंगरे की पत्नी शीला डोंगरे का रविवार 2 अगस्त को सुबह अल्प बीमारी के चलते पुणे में निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा उनके निवासस्थान साकार विला, गणपति नगर, जुना बाईपास से आज सोमवार 3 अगस्त को सुबह 9.30 बजे निकाली गई व हिंदू स्मशान भूमि में उनके पार्थिव पर अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पश्चात भरापूरा शोकाकुल परिवार छोड गई है. अमरावती के हिंदी साहित्य प्रेमियों ने शीला डोंगरे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. शीला डोंगरे अहसास संस्था की अध्यक्ष थी. उसी प्रकार अंबानगरी में हिंदी गतिविधियों के लिए आपने प्रयत्न किए. अनेक प्रमुख साहित्यकारों भगवान वैद्य (प्रखर), हनुमान गुजर, शंकर भूतडा, नरेंद्र देवरणकर, नीलिमा भोजने, पवन नयन जायसवाल आदि ने शीला डोंगरे के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्हें अच्छी लेखिका और इंसान बताया.





