मैसूर की राष्ट्रीय जिन्मास्टिक प्रतियोगिता के लिए एचवीपी मंडल के 12 खिलाडी महाराष्ट्र टीम में

मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकर वैद्य एवं डॉ. माधुरी चेंडके ने दी शुभकामनाएं

अमरावती/दि.5 श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के जिन्मास्टिक विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहाराया है. मंडल के अमरावती जिला हौशी जिन्मास्टिक संघ के प्रशिक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास करनेवाले 12 खिलाडियों का मैसूर में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय अक्रोबैटिक्स जिन्मास्टिक चैंपियनशिप के लिए महाराष्ट्र टीम में चयन हुआ है. खिलाडियों के चयन से अमरावती के खेल जगत में उत्साह का माहौल है.
जिन्मास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 1 अगस्त तक चामुंडी विहार ,इंडोर स्टेडियम, नजरबाद ,मैसूर में प्रीयुथ, युथ , जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय अक्रोबैटिक्स जिन्मास्टिक चैपियनशीप का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र हौशी जिन्मास्टिक संघ की विभिन्न श्रेणियों में एचवीपी मंडल के खिलाडियों का चयन हुआ है.
यूथ अक्रोबैटिक्स जिन्मास्टिक वुमेन्स गु्रप में उमंग सोलंके, ओवी पांडे और दिव्या सावारकर का चयन हुआ है. वहीं यूथ मेन्स गु्रप में मोहित पवार ,यश माणिकपुरे और वेदांत हरणखेडे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. सीनियर वुमेन्स ट्रायो में नव्या अरविंद पांडे, धनश्री रामावत, भाग्यश्री कलाने का , जबकि सीनीयर वुमेन्स पेयर में स्नेहल कन्हेकर और इशिका साखरकर का चयन हुआ है.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र हौशी जिन्मास्टिक संघ की जूनियर अक्रोबैटिक्स जिन्मास्टिक टीम के प्रशिक्षण के रूप में एनआईएस प्रशिक्षक अक्षय अवघाते की नियुक्ति की गई है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडियों को मंडल के जिन्मास्टिक विभाग प्रमुख प्रा.आशिष हटेकर, एनआईएस प्रशिक्षक अक्षय अवघाते, सचिन कोठोर ,हेमा वैद्य, डॉ. निलेश जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है.
मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकर वैद्य ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित भी खिलाडियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदश्रन के लिए शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद दिया. मंडल की सचिव ,अमरावती जिला हौशी जिन्मास्टिक संघ की सचिव तथा महाराष्ट्र हौशी जिन्मास्टिक संघ की उपाध्यक्ष प्रा. डॉ. माधुरी चेंडके, अमरावती जिला जिन्मास्टिक संघ के अध्यक्ष प्रा. रविंद्र खांडेकर, उपाध्यक्ष डॉ. विकास कोळेश्वर , कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश पांडे, मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, कार्याध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे, प्राचार्य डॉ. देशपांडे, प्रा. दीपा कान्हेगांवकर, जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव, संघ के अध्यक्ष संजय शेटे, प्रा. डॉ. मकरंद जोशी सहित जिला जिन्मास्टिक संघ के पदाधिकारी कमलाकर शहाणे, अनंत निंबोळे, मधुकर कांबे, प्रा. डॉ. कविता वाटाणे, प्रा. विलास दलाल, राजेश महात्मे, विकास पाध्ये, प्रा. नंदकिशोर चव्हाण, रवि दलाल, प्रा.डॉ. ललिता शर्मा, प्रशिक्षक आकाश धोटे तथा पालकवर्ग ने खिलाडियोंं का अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकानाएं दी.

Back to top button