अकोला के रास्ते जयपुर हेतु और एक ट्रेन

कोयंबतूर विशेष 13 अगस्त से

* 8 फेरियों को मंजूरी, साप्ताहिक गाडी
अमरावती/दि.6 – यात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने कोयंबतूर-जयपुर-कोयंबतूर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 06181/06182 चलाने की घोषणा की है. आगामी 13 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को यह ट्रेन चलाई जाएगी. पश्चिम विदर्भ में अकोला और वाशिम स्थानकों पर उक्त ट्रेन को जाते और आते दोनों समय स्टॉपेज रहेंगे. ऐसी जानकारी देते हुए बताया गया कि, अकोला में शुक्रवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे यह ट्रेन आएगी.
रेलवे ने बताया कि, 13 अगस्त से 3 सितंबर दौरान यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार तडके 2.30 बजे कोयंबतूर से निकलेगी. शनिवार की दोपहर 1.25 बजे जयपुर पहुंचेगी. जयपुर से 16 अगस्त से गाडी संख्या 06182 प्रत्येक रविवार 10.05 बजे रवाना होगी. अकोला अगले दिन सोमवार रात 10.25 बजे पहुंचेगी. जबकि कोयंबतूर पहुंचने निर्धारित समय बुधवार सुबह 8.30 बजे रहेगा. ट्रेन में 20 एलएचबी कोच होंगे. तमिलनाडू, तेलंगना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान राज्यों से ट्रेन यात्रा करेगी. उपरोक्त पांच राज्य के यात्रियों को लाभ होगा.

Back to top button