अगस्त शुरु होते ही डेंगू के मरीज आना शुरु

शहर में दो और ग्रामीण में दो पॉजिटिव

* डॉक्टर्स की हडताल के बीच हालात बिगडने का अंदेशा
* मच्छरों के प्रकोप में चिकनगुनिया के भी आ रहे रुग्ण
अमरावती/दि.6 – अगस्त माह प्रारंभ होते ही शहर और ग्रामीण परिसर में खतरनाक डेंगू ने सिर उठाया है. इदिस मच्छर के दंश से होनेवाला डेंगू फैल न जाए, इस बात की आशंका जानकार व्यक्त कर रहे हैं. इसके दो कारण मुख्य रुप से बताए गए. निजी डॉक्टर और अस्पतालों की हडताल तथा बडे हो-हल्ले के बावजूद अब तक शहर में ढंग से साफ-सफाई न होना. ताजा आंकडों के अनुसार अगस्त में सिटी एरिया में दो और देहातों में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. पिछले माह यह संख्या क्रमश: 4 और 13 रही है. साफ है कि, अगस्त के चार दिनों में ही चार मरीज डेंगू के आ गए है. तुलना में चिकनगुनिया के तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए है. जबकि फिलहाल मलेरिया का एक भी पेशंट शहर या ग्रामीण में सक्रिय नहीं है.
* उंची बस्तियों में भी होता प्रकोप
चिकित्सकों से चर्चा करने पर उन्होंने अमरावती मंडल को बताया कि, उंची, साफ-सुथरी बस्तियों में भी डेंगू का प्रादुर्भाव हो सकता है. क्योंकि डेंगू का इदिस मच्छर साफ पानी में पनपता है. शहर में भी डेंगू के अनेक संदिग्ध मरीज होने की आशंका डॉक्टर्स ने अमरावती मंडल से चर्चा में व्यक्त की. उनका कहना रहा कि, बीमारियों से अमीर हो या गरीब कोई नहीं बच पाता, किंतु डेंगू खासकर उंची बस्तियों में भी पनप सकता है. शहर के अनेक संदिग्ध मरीजों की जांच पश्चात दो लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए है. इसी प्रकार देहात से भी दो डेंगू मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.
* डॉक्टर्स की हडताल, चिंता बढानेवाला
डॉक्टर्स खासकर आईएमए सभासदों की पिछले तीन दिनों से कामबंद हडताल शुरु है. ऐेसे में डेंगू पॉजिटिव रुग्ण पाए जाने से चिंता बढ रही है. लोगों के पास सरकारी और निमसरकारी अस्पतालों में जाने के अलावा चारा नहीं है. वहीं कुछ चिकित्सकों से अमरावती मंडल ने चर्चा की, तो उन्होंने कहा कि, घबराने का वैसे तो विषय नहीं है. मगर इदिस मच्छर अपने आसपास न पनपे, इसका पूरा ध्यान रखा जाना आवश्यक है. सावधानी बरतनी होगी. बारिश के इस सीजन में मच्छरों के प्रकोप से चिकनगुनिया और मलेरिया सहित विषमज्वर भी पनप सकता है. पिछले माह जिले में मलेरिया के 12 और चिकनगुनिया के 14 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे.
* जनवरी से अगस्त तक डेंगू मरीज
माह शहर देहात
जनवरी    2 2
फवरी     3 3
मार्च       0 13
अप्रैल     0 4
मई        1 6
जून        2 7
जुलाई    4 13
अगस्त    2 2

Back to top button