उप महापौर सचिन भेंडे ने दी नवाथे परिसर को भेट

नागरिकों से संवाद साधकर विविध समस्याएं जानी

* संबंधित अधिकारियों समस्याओं का निराकरण करने दिए निर्देश
अमरावती/दि.8– उप महापौर सचिन भेंडे ने साईनगर नवाथे परिसर को भेट दी. और नागरिकों से संवाद साधकर उनकी विविध समस्याएं जानी. और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए. परिसर के नागरिकों ने रास्ते, नालियां, स्वच्छता, जलापूर्ति आदि समस्या उप महापौर सचिन भेंडे के समक्ष रखी.
सचिन भेंडे ने संबंधित अधिकारियों को परिसर के नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की सूचना दी. और कहा कि, यहां के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्हें तत्काल सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.
इस समय राजुभाउ गावडे, नरेंद्र कापसे, अभिजीत मुरादे, निलेश शिंदे, नरेश टेटू, राजु जगताप, प्रवीण शेरेकर, प्रकाश नवले, राजु नांदुरकर, श्रीराम यादव, विजु डकरे, जयंता हिरपुरकर, विजय सामरा, विजय चांडक, कुर्‍हेकर साहेब, राकेश मिश्रा, तुषार सदाफले, संजु रायकर, विजु थोरात, सचिन कोंडे सहित नवाथे परिसर के सभी नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button