फ्लैट पर भरोसा सेल का छापा, नागपुर की युवती को किया मुक्त

दो ग्राहकों समेत महिला कब्जे में

अमरावती/दि.12 – अमरावती पुलिस आयुक्तालय के भरोसा सेल के महिला दल ने सोमवार 10 अगस्त को दोपहर में राजापेठ थाना क्षेत्र के टीटी नगर परिसर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर छापा मारकर वहां जारी चकलाघर का पर्दाफाश किया. इस कार्रवाई में नागपुर की एक पीडित युवती को देह व्यवसाय के दलदल से मुक्त कर दिया. दो ग्राहकों समेत चकलाघर चलाने वाली महिला को कब्जे में लिया गया.
पुलिस निरीक्षक ज्योति विल्हेकर को फ्लैट में नागपुर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक व्यवसाय शुरु रहने की गोपनीय जानकारी मिली थी. सच्चाई जानने के लिए दल ने पहले फर्जी ग्राहक तैयार कर वहां भेजा. सच्चाई का पता चलते ही इशारा देते ही जाल बिछाकर बैठे पुलिस दल ने अचानक छापा मारा. इस प्रकरण में राजापेठ थाने में पीटा एक्ट कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

* 4 साल से शुरु था व्यवसाय
चकलाघर चलाने वाली महिला पिछले चार साल से इसी फ्लैट में यह अवैध व्यवसाय चला रही थी. विशेष यानि मुक्त की गई पीडित महिला नागपुर की रहने वाली है. वह नागपुर से अमरावती नियमित सफर कर व्यवसाय करती रहने की बात जांंच में सामने आयी है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक ज्योति विल्हेकर समेत सहायक निरीक्षक मेघाली गावंडे व दल की अन्य महिला कर्मचारियों ने की. जब्त किये गये मोबाइल फोन से इस रैकेट के अन्य कनेक्शन सामने आने की संभावना है. मामले की जांच राजापेठ पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button