पी.आर. पोटे पाटील इंटरनेशनल स्कूल में दामिनी पथक का मार्गदर्शन

अमरावती/दि.11 – पीआर पोटे पाटील इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में जनजागृति करने के उद्देश्य से दामिनी पथक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक मेघाली गावंडे यह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थी. इस अवसर पर मेघाली गावंडे ने विद्यार्थियों को तथा लडके-लडकियों की सुरक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किए. संकट के समय अपनी सुरक्षा कैसे करे, आसपास की परिस्थिति के संबंध में कैसे सतर्क रहे तथा कोई भी समस्या निर्माण होने पर पुलिस की मदद कैसे ले, इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी.
छात्राओं को निर्भय व आत्मविश्वास से रहना चाहिए तथा अपनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक रहे, ऐसा संदेश उन्होंने दिया. दामिनी पथक की भूमिका कार्यपध्दति इस संबंध मेें विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम से छात्राओं में सुरक्षा के विषय में जागरूकता निर्माण होकर आत्मविश्वास बढाने में मदद मिली. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला के प्राचार्य सचिन दुर्गे, उप प्राचार्या सोनल निस्ताने, डॉ. अंकोश राजगिरे, नीलिमा केने, तथा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button