स्वातंत्र्य दिवस पर मोर्शी थाने में रक्तदान शिविर
91 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

मोर्शी /दि.17 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोर्शी पुलिस थाना और रक्तदाता संघ मोर्शी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस थाना परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत हर वर्ष आयोजित होने वाले इस उपक्रम को इस वर्ष भी उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. शिविर में 91 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया.
शिविर में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकार, मोर्शी शहर के प्रतिष्ठित नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशसेवा के साथ मानवसेवा का संदेश देने वाले इस उपक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की. इस अवसर पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी उमेश पाटील, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद पोतदार, मोर्शी पुलिस थाने के थानेदार राहुल आठवले, रक्तदाता संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुर्हाडे, उपाध्यक्ष मिलिंद ढोले, सचिव गजानन हिरुलकर, सहसचिव अजय पाटील तथा उपजिला अस्पताल मोर्शी के कर्मचारी उपस्थित थे. रक्त संग्रह के लिए चिकित्सा दल ने विशेष प्रयास किए. पुलिस विभाग और रक्तदाता संघ की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से ‘देशसेवा के साथ मानवसेवा भी’ का प्रेरणादायी संदेश दिया गया.





