मनपा स्कूल बुधवारा में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

अमरावती /दि.17– भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगरपालिका प्राथमिक मराठी स्कूल क्रमांक-2 बुधवारा एवं मनपा मराठी बालिका हाईस्कूल बुधवारा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरावती मनपा के विपक्ष नेता विलास इंगोले ने की. उनके हाथों राष्ट्रध्वज फहराया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विद्यार्थियों ने शहीदों के त्याग का स्मरण कर देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व का संदेश दिया. इस अवसर पर नगरसेविका सुनीता भेले, ललिता रतावा, हाईस्कूल की मुख्याध्यापिका वैशाली कुर्हेकर, प्राथमिक स्कूल के मुख्याध्यापक निलेश कवडे, शिक्षक सुनील आसलकर, संगीता पाटील, वैशाली परतेकी, अश्विनी घुगे, शीतल जामकर, उज्ज्वला कुंभलकर, तन्मय काले, हर्षद बोबडे, किशोर टेटू सहित शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सरोदे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अमोल औरंगपुरे ने किया. कार्यक्रम के बाद उपस्थित अतिथियों एवं मान्यवरों के हाथों स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया. कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ.





