अमरावती मनपा के 43 वें स्थापना दिन पर पूर्व महापौरों का सम्मान

मान्यवरों ने रखा विकास का संकल्प

* ‘फोक ललकार’ का शानदार नाट्यविष्कार
अमरावती /दि.17 – स्वतंत्रता दिन का 79 वां और अमरावती मनपा की ओर से 15 अगस्त को संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में पूर्व महापौरों का सत्कार समारोह और मुंबई स्थित ‘फोक ललकार’ के 25 कलाकारों का महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति पर आधारित नाट्यविष्कार आयोजित किया गया. इस समारोह में मान्यवरों ने अमरावती के विकास का गौरव कर आगामी समय में शहर को अधिक सक्षम, स्वच्छ, सुंदर तथा आधुनिक सक्षम, स्वच्छ, सुंदर तथा आधुनिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया. उपस्थित मान्यवरों का स्वागत तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई. इस समय महापौर श्रीचंद तेजवानी, सांसद डॉ. अनिल बोेंडे, विधायक प्रवीण पोटे पाटिल, विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, विधायक रवि राणा, निगमायुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले, उपमहापौर सचिन भेेंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, चेतन गावंडे, विपक्ष नेता विलास इंगोले, नाना आमले, डॉ. राजेंद्र तायडे, सभापति स्वाति कुलकर्णी, राधा कुरील, ममता आवारे, प्रीति रेवणे, आयुक्त महेश देशमुख, शिल्पा नाईक, नरेंद्र वानखडे, योगेश पीठे, भाग्यश्री बोरेकर तथा नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.
43 वर्ष का विकास प्रवास प्रेरणादायी : निगमायुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले
प्रास्ताविक में निगमायुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने अमरावती मनपा के 43 वर्ष के विकास प्रवास की समीक्षा की तथा कहा कि आज का दिन अमरावती महानगरपालिका के लिए आनंद का, गर्व का तथा ऐतिहासिक दिन है. 14 अगस्त 1983 को मनपा की स्थापना हुई. 1992 में स्व. देवीसिंह शेखावत का पहले महापौर के तौर पर चयन हुआ और तब से शहर के विकास की जनप्रतिनिधि की परंपरा लगातार शुरू है. आज मनपा के 17 वें महापौर के तौर पर श्रीचंद तेजवानी शहर की जिम्मेदारी संभाल रहे है. बीते 43 वर्षो की राह में अनेक महापौर, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकों ने अमरावती के विकास के लिए योगदान दिया है. उस वजह से पूर्व महापौरों का सम्मान करना यह उनके कार्य के प्रति सामूहिक कृतज्ञता है, ऐसा उन्होंने कहा. मनपा की विविध कामगारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अमरावती को वर्ष 2023, 2024 और 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम क्रमांक मिलने का, जबकि वर्ष 2022 में तीसरा क्रमांक मिलने का कहा. स्वतंत्रता दिन के उपलक्ष्य में उन्होंने स्वतंत्रता के सेनानियों का त्याग का स्मरण कर प्रत्येक नागरिक ने देश के विकास में अपना योगदान देने का आवाहन किया.
विधायक सुलभा खोडके ने अमरावती मनपा ने पहलीबार ही पूर्व महापौरों का सम्मान समारोह आयोजित करने के प्रति प्रशासन की सराहना की. विधायक रवि राणा ने महानगरपालिका की 43 वर्ष की राह का उल्लेख कर इस उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रम का अमरावती मनपा के इतिहास में विविध समय में योगदान देनेवाले पूर्व महापौरों के हाथों सम्मान किया गया. पूर्व महापौर स्व. प्रभाकर सव्वालाखे के परिवार का, विद्या देशपांडे, प्रवीण आप्पा काशीकर, विलास इंगोले, मिलिंद चिमोटे, अशोक डोंगरे, एड. किशोर शेलके, वंदना कंगाले, नंदा चरणजीत कौर, संजय नरवणे व चेतन गावंडे का सत्कार किया गया. इस समय उपस्थित मान्यवरों ने महापौर श्रीचंद तेजवानी का सत्कार किया.
विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने उपस्थित मान्न्यवरों का स्वागत कर पूर्व महापौरो के कार्यो की सराहना की. मनपा में विपक्ष नेता विलास इंगोले ने पूर्व महापौरों का सत्कार का स्वागत कर महानगरपालिका के इस उपक्रम की सराहना की. विधायक संजय खोडके ने कहा कि अमरावती मनपा का 43 वां स्थापना दिन पर पहलीबार ही पूर्व महापौरोें का सम्मान करने का उपक्रम का आयोजन किया गया. यह सराहनीय बात है. सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के प्रति महानगरपालिका की सराहना की. महापौर श्रीचंद तेजवानी ने कहा कि आज का दिन केवल स्थापना दिन नहीं है. बल्कि अमरावती के विकास का प्रवास का स्मरण कर शहर के उज्वल भविष्य के लिए संकल्प करने का दिन है.

Back to top button