अपर्णा काले को आचार्य की उपाधि

गृह अर्थशास्त्र विषय में शोधनिबंध

अमरावती /दि.18- संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ ने गृह अर्थशास्त्र विषय में अपर्णा मधुकर काले को डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी (पीएच.डी.) पदवी प्रदान करने मान्यता दी है. परीक्षा और मूल्यांकन विभाग ने उक्त संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है.
अपर्णा काले का प्रबंध ‘स्तनपान करनेवाली माताओं के आहार, दूध में पोषक घटक और बच्चे का स्वास्थ एक चिकित्सक अध्ययन’ विषय पर रहा. डॉ. श्यामली दिघाडे उनकी मार्गदर्शक रही. अपर्णा काले ने गत जनवरी में ही प्रबंध प्रस्तुत कर दिया था. गत 10 अगस्त को विद्यापीठ में उनकी मौखिक परीक्षा संपन्न हुई. परिक्षकों के अहवाल पर कुलगुरु ने मान्यता दी है. अपर्णा काले का सभी अभिनंदन कर बधाई दे रहे हैं.

Back to top button