भीमशक्ति ने किया पिंडदान और मुंडन

उत्तराखंड के कथित शुद्धिकरण घटना का निषेध

अमरावती/दि.18 – उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मैदान और मंच का कथित शुद्धिकरण किए जाने की घटना का भीमशक्ति ने यहां आज जोरदार निषेध किया. इसे भाजपा सरकार की जातियवादी मानसिकता निरुपित किया. निषेध आंदोलन के तहत यहां पिंडदान और मुंडन किया गया.
आंदोलन में जिलाध्यक्ष राजेंद्र लोणारे, शहर अध्यक्ष विकास डोंगरे, ज्ञानकला बोरकर, सुवर्णा खांडेकर, संजय भोवते, पंजाब मडावी, प्रदीप वानखडे, नामदेव मोहोड, संजय अढाऊ, जितेंद्र मेश्राम, नागेश उंबरकर, राजेश उमक आदि सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इस समय विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष पंकज मेश्राम ने स्पष्ट कहा कि, कथित शुद्धिकरण केवल अस्पृश्य के कारण होता है, तो इस प्रकार की प्रवृत्ति सहन नहीं की जाएगी.

Back to top button