सीएम ने थपथपाई तुकाराम मुंढे की पीठ
मिलावटखोरों पर कडी कार्रवाई आवश्यक

मुंबई/दि.18 – प्रदेश के एफडीए विभाग द्वारा शुरु मिलावटी खाद्य पदार्थों और गुटखा विरोधी अभियान का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया है, बल्कि उन्होंने कमिश्नर तुकाराम मुंढे के प्रयासों की सराहना की है. सीएम ने स्पष्ट कहा कि, मिलावटखोरों पर कडी कार्रवाई जरुरी है. यह लोग जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड कर रहे हैं, जान से खेल रहे हैं. अब तक एफडीए दर्जनों डेयरी, होटल, रेस्टॉरेंट, दुकानों पर कार्रवाई कर चुका है. अस्वच्छता देखते ही लाईसेंस प्रलंबित किए जा रहे हैं.
सीएम फडणवीस ने कहा कि, कार्रवाई का वे न केवल समर्थन करते हैं, बल्कि उन्हें खुशी है. आगे भी एफडीए की ऐसी धडक कार्रवाई जारी रहने की संभावना उन्होंने व्यक्त की.
बता दें कि, गत 11 अगस्त को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे की सह्यांद्री अतिथि गृह पर बैठक हुई थी. बैठक में एफडीए की ओर से प्रेझेंटेशन दिया गया था. डीसीएम शिंदे ने दूध, पनीर और खाद्य पदार्थों में मिलावट करनेवालों पर मकोका के अंतर्गत कार्रवाई करने कहा था. आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती अपराध दर्ज करने की दृष्टि से कडे कदम उठाने कहा गया था.
* बॉलिवुड कलाकारों को एफडीए की नोटिस
एफडीए ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन प्रकरण में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगण तथा टायगर श्रॉफ को नोटीस थमाई है. सीएम और डीसीएम द्वारा विभाग की कार्रवाई का समर्थन किए जाने से चर्चा शुरु हो गई है.





