ऑटो रिक्शा को कार की टक्कर, 6 जख्मी
रहाटगांव के रिंग रोड की घटना

नांदगांव पेठ /दि.18- रहाटगांव रिंग रोड पर रविवार शाम 4 बजे के दौरान ऑटो रिक्शा को पीछे से आ रही स्कॉर्पिओ कार द्वारा टक्कर मार देने से चालक सहित 6 लोग घायल हो गए. चालक सैयद साजिद सैयद रउफ (50) की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है.
जानकारी के अनुसार सैयद साजिद यात्रियों को लेकर रिंग रोड होते हुए नांदगांव पेठ की ओर जा रहे थे. पीछे से आती स्कॉर्पिओ ने टक्कर मार दी. जिससे यात्री घायल होने के साथ ऑटो रिक्शा का भी नुकसान हुआ. घायल सैयद साजिद, फरजाना बानो (54, अलीम नगर), नाझीया परवीन (33, गुलिस्ता नगर), अब्दुल समीर (38) और शमशाना परवीन (45) का समावेश है. पुलिस ने स्कॉर्पिओ के चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की थी.





