ईश्वरी मेहरे विज्ञान सम्मेलन में चमकी
भारतीय उर्जा क्षेत्र 2047 विषय की स्पर्धा में प्रथम क्रमांक

* मार्गदर्शक अध्यापकों की भी वाहवाही
नांदगांव पेठ/दि.20 – स्थानीय जिला परिषद माध्यमिक शाला और कनिष्ठ महाविद्यालय की कक्षा 10 वीं की छात्रा ईश्वरी नीलेश मेहरे ने तहसील स्तर पर प्रथम क्रमांक प्राप्त किया. उसने भारतीय उर्जा क्षेत्र 2047 विषय पर गहन अध्ययन कर चुनौतियों और उपाय पर प्रभावी रुप से विचार रखे. फलस्वरुप ईश्वरी का जिलास्तरीय विज्ञान स्पर्धा के लिए चयन हो गया है.
उसकी सफलता में अध्यापिका ज्योति नारखेडे, डॉ. जयश्री इंगले का मार्गदर्शन अहम है. ईश्वरी को प्राचार्य देवेंद्र ठाकरे ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. उसी प्रकार कल्पना वर्हेकर, संजय डांगे, कल्पना देशमुख, प्रणाली ढोणे, विजय गुरव, के. जे. शेख, जे. टी. आझडे, आशिया शेख, रामकृष्ण उपरीकर, संदीप खेडकर, अश्विनी झाडे, सूर्यकांत जाधवर, उमेश बसरे, प्रा. डॉ. उल्हास घारड, नितिन फालके, शीतल अटालकर, प्रशांत वाडीकर, स्वाति बोडाखे, गुलाम अन्सारी, गाढवे, तेजस्विनी शेंडे, हेमंत यावले, जयमाला बोरकर, धनंजय देशमुख, प्रतिभा भुले, उमेश केने, माणिक दिहाडे सहित अध्यापकों और अभिभावकों ने ईश्वरी मेहरे को बधाई दी है. उनका कहना रहा कि, तहसील अंतर्गत नामांकित शालाओं, कॉन्व्हेंट विद्यार्थियों के सहभाग के बावजूद स्पर्धा में देहाती क्षेत्र की जिला परिषद शाला की छात्रा ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया. यह निश्चित ही प्रशंसनीय है.





