76 उम्मीदवार दो जगह चयनित, पद रहेंगे खाली
एमपीएससी ने कर दी गलती

नागपुर/दि.20 – महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया से बाहर निकलने के पर्याय ऑप्टिंग आऊट और बहुसंवर्गीय पदों की भर्ती हेतु प्रतीक्षा सूची बंद करने का जो निर्णय किया है, वह पहली ही परीक्षा में दिक्कत वाला लग रहा है. एमपीएससी में दोनों जगहों पर 76 उम्मीदवारों का नाम डाल दिया है. जिससे पद रिक्त रहने की आशंका पैदा हो गई है. उम्मीदवारों में संभ्रम रहने के बावजूद इस बारे में आयोग खामोश हो गया है. बताया जा रहा है कि, एमपीएससी के सचिव महेंद्र हरतालकर ने इस बारे में गत तीन दिनों से संपर्क के प्रयास पर कोई प्रतिसाद नहीं दिया है.
* उपनिरीक्षक पदों पर प्रश्नचिन्ह
दोनों जगह चुने गए उम्मीदवारों की समस्या का हल न किए जाने और आगे की प्रक्रिया अपनाने की स्थिति में पुलिस उपनिरीक्षक पीएसआई पद की शारीरिक जांच हेतु तैयार होनेवाली सूची में एसटीआई अथवा उपनिबंधक चुने गए उम्मीदवारों का भी समावेश हो सकता है. उम्मीदवारों ने ही डर व्यक्त किया कि, पीएसआई पद के लिए पात्र अन्य उम्मीदवारों के अवसर प्रभावित हो सकते हैं.
* मौजूदा पद, चयन की दिक्कत
उपनिबंधक पदों के विज्ञापनों से एएसओ, एसटीआई और पीएसआई पदों पर कार्यरत उम्मीदवारों ने भी एक्झाम दी. कुछ उम्मीदवारों का उपनिबंधक के रुप में चयन नहीं हो सका. फिर भी एसटीआई या अन्य पदों की सूची में है. ऐसे उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से बाहर निकलने की स्पष्ट व्यवस्था न होने से प्रत्यक्ष उपलब्ध पोस्ट और आगे के चयन को लेकर समस्या हो सकती है.





