नो एन्ट्री का गतिरोध दूर करने सीपी उतरे सडक पर

अनाज, किराणा, तेल और ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से चर्चा

* खुद किया विभिन्न रूट का मुआयना
* चित्रा चौक से सक्करसाथ पैदल भी चले राकेश ओला
* गुड्स ट्रासंपोर्ट असो. ने दे रखी है आंदोलन की चेतावनी
अमरावती/दि.22 – लगभग महीना भर पहले राजापेठ फ्लायओवर पर हुए भीषण सडक हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मृत्यु पश्चात आनन-फानन ेंमें शहर में लागू मालवाहक वाहनों की नो एन्ट्री के नये शेडयूल का विरोध करते हुए ट्रांसपोटर्स द्बारा आंदोलन की चेतावनी दिए जाने पश्चात जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन हरकत में आया है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने आज दोपहर चित्रा चौक से सक्करसाथ और ट्रांसपोर्ट नगर, नवसारी और एपीएमसी तक स्वयं मालवाहक वाहनों के रूट का अवलोकन किया. दोपहर में जब व्यापारिक गतिविधियां चरम पर होती है, उस समय प्रत्यक्ष किए गये इस अवलोकन द्बौरान अनाज, किराणा, तेल, कृषि सामग्री के व्यापारियों के साथ ही इस समय ट्रांसपोटर्स भी मौजूद थे. उन्होंने पुलिस आयुक्त को होनेवाली दिक्कतों के बारे में बताया और अति आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई किए जानेवालों वाहनों के लिए दोपहर में 4 से 6 बजे दौरान भी नो एन्ट्री में छूट दिए जाने की मांग रखी. पुलिस आयुक्त ने सभी बातों पर गौर करने के बाद विचारपूर्वक निर्णय किए जाने की घोषणा की है.
इस मुआयना दौरान डीसीपी श्याम घुगे, डीसीपी यशवंत सोलंके, एसीपी संजय खताडे, सिटी कोतवाली और गाडगेनगर के थानेदार और अनेक व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी सर्वश्री गोविंद सोमाणी, संजय ककरानिया, पीयूष अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, इमरान खान, इंगोले आदि भी साथ रहे. अमरावती होलसेल ग्रेन शुगर किराणा असो., सक्करसाथ रिफायनरी तेल असो. महानगर चेंबर ऑफ कॉमर्स, अमरावती गुड्स ट्रांसपोर्ट असो. अमरावती खदान व तशर ओनर असो. के पदाधिकारी मौजूद थे.
* पैदल चले सीपी
पुलिस आयुक्त राकेश ओला दोपहर की बेला में जब मार्केट में ग्राहकी का समय रहता है, चहल पहल रहती है. उस दौरान पहुंचे. उन्होंने चित्रा चौक से सक्कर साथ छत्रपुरी खिडकी तक मार्ग का पैदल चलकर मुआयना किया. उसके उपरांत वलगांव रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर, नवसारी तक दोपहर के समय जरूरी वस्तुओं के यातायात करनेवाले वाहनों की एन्ट्री का प्रभाव जानने का प्रयत्न किया. सभी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीपी राकेश ओला ने एपीएमसी अर्थात फसल मंडी और रहाटगांव – टावर लाईन फिर विलास नगर मोरबाग तक भागों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
* व्यापारियों ने सुझााए मार्ग
समाचार है कि व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त के सामने जरूरी वस्तुओं के यातायात संदर्भ में मार्ग के सुझाव रखे. उसी प्रकार नो एन्ट्री की छूट को दोपहर 4 से 6 बजे दौरान बढाने का भी अनुरोध पुलिस आयुक्त से किया. व्यापारियों, ट्रांसपोटर्स ने जरूरी वस्तुओं के अनलोड किए जाने में लगनेवाले समय से लेकर अन्य बातों के विषय में पुलिस आयुक्त से खुलकर चर्चा की. सीपी ओला ने इस संबंध में शीघ्र उचित निर्णय का भरोसा दिलाया.
* अभी ऐसे है छूट के टाइमिंग
शहर में नो एन्ट्री वाले वाहनों को सबेरे 8.30 से 12.30 बजे तक छूट है. वही वाहन इस दौरान आ सकते है. जो जरूरी वस्तुओं की ढुलाई करते हैं. जिसंमें अनाज, तेल, किराणा माल और कृषि सामग्री का समावेश है. कृषि साहित्य के लिए अपरान्ह 11 से 4 बजे तक माल ढुलाई की छूट वर्तमान नो एन्ट्री व्यवस्था में रहने की जानकारी दी गई.
* व्यापारियों ने की दो घंटे छूट बढाने की मांग
अनाज, किराणा व्यापारी से लेकर ट्रांसपोटर्स ने शहर की नो एन्ट्री में दोपहर 4 से 6 बजे छूट बढाने की मांग पुलिस आयुक्त के सामने रखी. उनका कहना रहा कि इस दौरान शहर के मार्केट एरिया में यातायात अपेक्षाकृत सीमित रहता है. उसी प्रकार वाहनों की अनलोडिंग कर वे दोबारा आगे अगली ढुलाई के लिए रवाना हो सकते हैं.
* विधायक खोडके दंपत्ति एक्टीव
विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके ने नो एन्ट्री के विषय में व्यापारियों और ट्रक ओनर्स को हो रही परेशानी पर मुखर होकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है. शुक्रवार को भी विधायक खोडके ने पुलिस आयुक्त से भेंट की थी. खोडके दंपत्ति ने सीपी के सामने ट्रांसपोटर्स की बैठक आहूत कर नो एन्ट्री के नियम शिथिल करने कहा था. सीपी राकेश ओला से प्रतिबंधित मार्ग पर ऑन स्पॉट इंस्पेक्शन करने के निर्देश विधायक संजय खोडके और विधायक सुलभा खोडके ने दिए थे. दोनों विधायकों के निर्देश पर पुलिस आयुक्त न े बताया था कि महत्वपूर्ण सेवाओं के वाहनों को दोपहर 11 से 4 बजे दौरान नो एन्ट्री आदेश से राहत दी गई है. उसी प्रकार परकोटा क्षेत्र में स्थायी रूप से घनी बस्ती के कारण रोक लगाई गई है. इन ऐरिया में गांधी चौक, अंबापेठ, राजापेठ, रविनगर, बजरंग टेकडी, विलास नगर, मोरबाग, मसानगंज , पटवा चौक और गर्ल्स हाईस्कूल- इर्विन चौक मार्ग स्थायी रूप से भारी वाहनों के लिए बंद किए जाने की जानकारी सीपी राकेश ओला ने इस समय विधायक खोडके से दी. इस बैठक में गोविंद सोमाणी, सुरेश जैन, अशोक अग्रवाल, जनाब अख्तर हुसैन, वसीम खान, मेराज खान पठान सहित अनेक असोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे.

Back to top button