अमरावती मनपा ने एक दिन में जुटाए 3.16 करोड़

संपत्ति कर वसूली को शहरवासियों का प्रतिसाद

अमरावती/दि.1- अमरावती महानगरपालिका की संपत्ति कर वसूली मुहिम को सोमवार को जोरदार प्रतिसाद मिला. आज के लाइव कलेक्शन के मुताबिक मनपा ने अब तक 3.16 करोड़ की संपत्ति कर वसूली की है. सभी प्रभाग समितियों की सक्रिय भागीदारी के चलते एक ही दिन में वसूली ने 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
प्रभाग समितिवार वसूली की बात करें तो प्रभाग समिति क्रमांक 1 ने 69.16 लाख, क्रमांक 2 ने 1.02 करोड़, क्रमांक 3 ने 49.84 लाख, क्रमांक 4 ने 37.91 लाख और क्रमांक 5 ने 56.48 लाख की वसूली की है. इनमें प्रभाग समिति क्रमांक 2 ने 1.02 करोड़ की वसूली करते हुए सबसे दमदार प्रदर्शन किया. कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वसूली अभियान को गति देने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटे हुए हैं. गौरतलब है कि संपत्ति कर पर लगने वाले जुर्माने में 100 प्रतिशत छूट पाने का आज अंतिम अवसर है. महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना बकाया संपत्ति कर तत्काल जमा करें. मनपा प्रशासन का प्रयास है कि वसूली की गति को बनाए रखते हुए महानगरपालिका के राजस्व में और वृद्धि की जाए.

Back to top button