लक्ष्मीकांत आसोपा की कैलास तिवारी से टक्कर

विदर्भ दाधीच मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव

* प्रचार जोरों पर, मतदान 6 सितंबर को
अमरावती/दि.1 – विदर्भ दाधीच मंडल अध्यक्ष पद का प्रतिष्ठापूर्ण इलेक्शन आगामी रविवार 6 सितंबर को होने जा रहा है. जिसके लिए दोनों ही उम्मीदवारों ने कमर कस ली है. जमकर प्रचार हो रहा है. एक-एक घर जाकर वोट मांगा जा रहा है. वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीकांत हरिकिसन आसोपा का मुकाबला कैलासचंद्र शिवप्रसाद तिवारी के संग हो रहा है. ऐसे में समाज के लगभग 140 वोटर्स से गुहार लगाई जा रही है. चुनाव अधिकारी के रुप में राजकिशोर डोबा, गोपाल दायमा बोरायडा और नंदकिशोर दायमा देखरेख कर रहे हैं.
हाल के वर्षों में विदर्भ दाधीच मंडल में पहली बार इलेक्शन की नौबत आने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, आसोपा और तिवारी के बीच टफ फाइट देखने मिल सकती हैं. समस्त जिले में मात्र 135 कुल वोटर्स विदर्भ दाधीच मंडल के रहने की जानकारी दी गई. यह भी बताया गया कि, आगामी रविवार को सबेरे 10 से दोपहर 2.30 बजे तक सभासद अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. रंगारी गली, सरदार बैंड के पास स्थित दधीमती भवन में यह मतदान प्रक्रिया और मतगणना दोपहर 3 बजे से होगी. रविवार शाम तक परिणाम घोषित कर देने की जानकारी भी दाधीच मंडल के पदाधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि, नए अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का चयन करेंगे. दायमा समाज अमरावती का अग्रणी विप्र समाज है. अनेक उद्यमी और प्रमुख व्यापारी दायमा समाज को बिलांग करते हैं. अमरावती शहर में जवाहर गेट प्रभाग की नगरसेविका ललिता रतावा दायमा समाज की है.

Back to top button