बाल्टी भर गर्म पानी ने किया घात

नागपुर में बालिका की मृत्यु

नागपुर/दि.1- जरीपटका थाना क्षेत्र के अशोक नगर आंबाटोली भाग में सोमवार को बडी बुरी घटना पेश आयी. जब गर्म पानी की बाल्टी शरीर पर गिरने से 8 वर्ष की बालिका की मृत्यु हो गई. ऐरिया में 32 गुल होने के कारण बाथरूम में अंधेरा था. उकलता पानी बालिका पर गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गई. बालिका का नाम तेजस्विनी तेजस आहके बताया गया है. यह परिवार किराए के घर में रहता है.
पुलिस ने बताया कि स्नानागार में पहले ही उकलता पानी रखा गया था. अंधेरे की वजह से बालिका को दिखाई नहीं दिया और खौलता पानी शरीर पर गिर गया. जिससे तेजस्विनी की छाती, पेट, कमर, कंधे और दोनों पैर लगभग 66 प्रतिशत झुलस गई. उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने पिता तेजस अर्जुन आहके का बयान दर्ज कर बीएनएस की धारा 194 अंतर्गत अकस्मात मृत्यु का केस दर्ज किया है.

Back to top button