एसटी कर्मियों के हक के लिए ‘शिवप्रहार कामगार सेना ’
विधायक बच्चू कडू ने की घोषणा

संभाजी नगर/दि.7– एसटी महामंडल के कामगारों के न्यायिक हकों के लिए संघर्ष करने के साथ ही महामंडल को आर्थिक तौर पर सक्षम करने के उद्देश्य से ‘शिवप्रहार कामगार सेना’ इस नए संगठन की घोषणा विधायक बच्चू कडू ने रविवार को छत्रपति संंभाजी नगर में स्थित सुभेदार शासकीय विश्रामगृह में की.
महाराष्ट्र के ग्रामीण भाग के किसान ,मेहनतकश लोग, विद्यार्थी और सर्वसामान्य जनता की ‘लालपरी’ यह केवल बस नहीं, उनके जीवन की जीवनवाहिनी है. इसलिए कामगारों के प्रश्न सुलझाते समय ही एसटी की आय बढाना, प्रवासी संख्या बढाना और एसटी महामंडल को समक्ष करने के लिए ठोस उपाययोजना करने का विजन ‘शिवप्रहार कामगार सेना’ के माध्यम से चलाया जानेवाला है.
‘शिवप्रहार संगठन’ की स्थापना राज्य के नेता व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे और प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में हुई है. विधायक बच्चू कडू की उपस्थिति में सोमवार को ‘शिवप्रहार कामगार सेना’की घोषणा की गई. इस बैठक में लातुर के व्यंकट बिरादार, सातार के अमर शिंदे, छत्रपति संभाजी नगर के शशिकांत तुर्भे, इमसन जिलानी, शिकांत दुरभे, सोलापुर की सविता पवार, इमरान पठान, शिवाजी निरवळ, परभणी के संतोष हरकळ, बीड के रोहन आगाव सहित संपूर्ण राज्य के एसटी कामगार हित के लिए कार्यरत प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. कामगारों का सम्मान एसटी का संवर्धन और लालपरी को आर्थिक तौर पर सक्षम करने के लिए संपूर्ण राज्य में संगठित ताकत से काम करने का निर्धार इस समय किया गया.
एसटी मजबूत तो सामान्य व्यक्ति मजबूत
कामगाराच्या घामाला न्याय आणि एसटीच्या चाकांना गती यही हमार ध्येय है. कामगार मजबूत हुआ तो एसटी मजबूत होगी और एसटी मजबूत हुई तो महाराष्ट्र का सामान्य व्यक्ति मजबूत होगा.
विधायक बच्चू कडू





