नागपुर में युवक की हत्या

विधायक निवास के पास 25 साल के युवक को मार डाला

नागपुर/दि.7- उपराजधानी में विधायक निवास के पास गली में 25 साल के युवक की जघन्य हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है. जबकि सिविल लाइन का यह परिसर हर समय गहमा-गहमी रहती है. मारे गए युवक का नाम आकाश सुदेश नेवारे बताया गया है. पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है. सीताबर्डी थाने का पथक मौके पर पहुंचने की जानकारी है.
पुलिस ने बताया कि, सोमवार सबेरे यह घटना उजागर हुई. जबकि वारदात रविवार आधी रात के बाद ही हो जाने की आशंका है. आकाश भी आपराधिक प्रवृत्ति का होने की जानकारी पुलिस ने दी है. वह तेलंगखेडी की तरफ अपने घर जा रहा था, तब हमलावरों ने देशपांडे सभागार के पीछे की गली में आकाश घेरा और जानलेवा हमला किया. उसे लहुलुहान कर आरोपी भाग गए. आकाश के भाई पंकज की शिकायत पर पुलिस ने पीयूष उर्फ पेढा बघेल, विशाल उर्फ बब्बू काल्या चचाने और रणजीत महतो के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है. खबर है कि, पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Back to top button