17 सितंबर को अमरावती में भर्ती परीक्षा सुधारों पर उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का संवाद

विद्यार्थियों, उम्मीदवारो और संबंधित घटकों से सीधे संवाद कर सुझाव व समस्याएं जानी जाएंगी

* विद्यार्थियों, उम्मीदवारो और संबंधित घटकों से सीधे संवाद कर सुझाव व समस्याएं जानी जाएंगी
अमरावती/दि.9– राज्य में भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी, विश्वसनीय और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स आगामी 17 सितंबर को अमरावती का दौरा करेगी. इस दौरान टास्क फोर्स के सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय स्थित नियोजन भवन में विद्यार्थियों, उम्मीदवारो और संबंधित हितधारकों से सीधे संवाद करेंगे.
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 4 सितंबर के शासन निर्णय के तहत उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है. यह टास्क फोर्स राज्य की भर्ती परीक्षा प्रणाली का व्यापक अध्ययन कर आवश्यक सुधारों के संबंध में सुझाव देगी. इसके लिए टास्क फोर्स राज्य के सभी छह राजस्व विभागों का प्रत्यक्ष दौरा करेगी. इसी क्रम में 17 सितंबर को अमरावती के नियोजन भवन में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवार, अभिभावक, शिक्षक, शैक्षणिक संस्थाएं तथा अन्य संबंधित हितधारक सीधे अपने सुझाव, समस्याएं और अनुभव टास्क फोर्स के समक्ष रख सकेंगे.
नागरिक और संबंधित हितधारक अपने सुझाव एवं अभिप्राय राीर्रींरींळ-शुराीशषेीाीींरीज्ञषेीलशारहरीरीहीींर.र्सेीं.ळप इस ई-मेल पर भी भेज सकते हैं. टास्क फोर्स 12 से 30 सितंबर के बीच राज्य के छह राजस्व विभागों का दौरा करेगी. विभागवार संवाद के दौरान प्राप्त सुझावों और अभिप्रायों का अध्ययन किया जाएगा. इसके आधार पर भर्ती परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने, परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने, प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने तथा परीक्षा व्यवस्था को अधिक उम्मीदवार-केंद्रित बनाने के लिए आवश्यक सुधारों की सिफारिशें सरकार को प्रस्तुत की जाएंगी.

Back to top button