विद्यानिकेतन सीबीएसई स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह से मनाई

पहले ही प्रयास में छात्र-छात्राओं ने फोड़ी दहीहंडी

* राधा-कृष्ण की वेशभूषा ने मोहा मन
धामणगांव रेलवे/दि.9 – विद्यानिकेतन सीबीएसई स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. प्री-प्राइमरी के विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में, जबकि स्कूल के अन्य विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए. विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन जीत लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य अमित वानखेडे और उपप्राचार्या रंजुश्री शेंडे के हाथों भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पूजन से हुई. इसके बाद शिक्षिकाओं ने पालना गीत प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी. शिक्षक तेजस पांचखंडे और छात्रा माही भलमे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए.
* पहले ही प्रयास में फोड़ी दहीहंडी
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दहीहंडी समारोह रहा. कक्षा 8वीं और 9वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया. गोविंदाओं ने मानव मीनार के थर बनाकर पहले ही प्रयास में दहीहंडी फोड़ दी और जमकर जश्न मनाया. गोविंदाओं के उत्साह और जयघोष से स्कूल परिसर गूंज उठा. इस अवसर पर स्कूल के संचालक राजेंद्र जोशी भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए और उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रुति ठाकुर ने किया. विद्यार्थियों की उत्स्फूर्त भागीदारी से जन्माष्टमी उत्सव में भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक रंग और भी गहरा गया.

Back to top button