जुआ अड्डों पर क्राइम ब्रांच का छापा, आठ गिरफ्तार
गाडगेनगर व बडनेरा में कार्रवाई

* 58,820 रुपए नकद व छह मोबाइल जब्त
अमरावती/दि.17 – अमरावती शहर क्राइम ब्रांच यूनिट नंबर-1 ने बुधवार को जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाडगेनगर और बडनेरा क्षेत्र में छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 58,820 रुपए नकद और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
गाडगेनगर क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुआ अड्डे पर कार्रवाई की गई. यहां से मोहन पेंदाम (45), संतोष गुप्ता (36), बिपिन चव्हाण (40), सुभाष राहुलकर (67), रमेश बिंद (43), अंकेश अहेरवार (31) और संतोष चव्हाण (44) को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 12,500 रुपए नकद और छह मोबाइल फोन, कुल 57,500 रुपए का माल जब्त किया गया. इसी दिन दोपहर करीब 2 बजे बडनेरा क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई. यहां पार्डी निवासी विनायक मारोतराव इखार (63) को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया. उसके पास से 1,320 रुपए नकद जब्त किए गए. दोनों मामलों में जुआ प्रतिबंधक कानून के तहत कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, डीसीपी यशवंत सोलंके व प्रांजलि सोनवणे तथा एसीपी नीलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने की.





