न्यायमूर्ति प्रवीण एस. पाटील की धामणगांव रेलवे बार एसोसिएशन को सदिच्छा भेंट
न्यायालयीन कामकाज का लिया जायजा

* बार एसोसिएशन ने शाल, श्रीफल व उपहार भेंट कर किया सत्कार
धामणगांव रेलवे/दि.21 – मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के न्यायमूर्ति प्रवीण एस. पाटील ने धामणगांव रेलवे बार एसोसिएशन को सदिच्छा भेंट दी. इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन कामकाज का जायजा लेते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. न्यायमूर्ति की भेंट से न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा.
न्यायमूर्ति पाटील ने न्यायालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कामकाज की जानकारी ली. साथ ही पक्षकारों को समय पर, सुलभ और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहलुओं पर मार्गदर्शन किया. धामणगांव रेलवे बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एड. राजेश चांडक, सचिव एड. तुषार मनोहर फाले तथा कोषाध्यक्ष एड. प्रसाद कावले ने न्यायमूर्ति प्रवीण एस. पाटील का शाल, श्रीफल और उपहार भेंट कर स्वागत एवं सत्कार किया. इस अवसर पर अमरावती न्यायालय की मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्वला नंदेश्वर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 ए. जी. जोशी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 पी. पी. शर्मा, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एस. टी. सहारे, धामणगांव रेलवे दिवाणी न्यायालय के न्यायाधीश ए. बी. जावले तथा सहदिवाणी न्यायाधीश एल. एल. तामगाडगे उपस्थित थे.
बार एसोसिएशन की उपाध्यक्षा एड. सुवर्ण शंकरराव भोंगडे, सहसचिव एड. दिपाली बाबाराव तिरभाने तथा एड. सुजाता राजेंद्र पाटील ने मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्वला नंदेश्वर का शाल, श्रीफल व उपहार भेंट कर सत्कार किया. वरिष्ठ अधिवक्ता एड. आर. जे. चांडक, एड. एन. एम. राहाटे और एड. सुरेश एस. फाले ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 ए. जी. जोशी का शाल व श्रीफल देकर स्वागत किया. एड. वाय. बी. पवार और एड. आशिष आर. राठी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 पी. पी. शर्मा का स्वागत किया. जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एस. टी. सहारे का स्वागत एड. अमर एच. राउत ने किया. धामणगांव रेलवे दिवाणी न्यायालय के न्यायाधीश ए. बी. जावले का स्वागत एड. जे. के. बोहरा ने, जबकि सहदिवाणी न्यायाधीश एल. एल. तामगाडगे का स्वागत एड. प्रियंका इंगोले ने किया.
कार्यक्रम का संचालन एड. अश्विनी सी. परडखे ने किया. वहीं न्यायमूर्ति प्रवीण एस. पाटील का परिचय बार एसोसिएशन के सचिव एड. तुषार मनोहर फाले ने कराया. इस अवसर पर न्यायमूर्ति पाटील ने उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद किया. उन्होंने न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका, न्यायालयीन अनुशासन तथा पक्षकारों को प्रभावी और त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान बार एसोसिएशन की ओर से न्यायालय और अधिवक्ताओं के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर न्यायमूर्ति पाटील से चर्चा की गई. इससे स्थानीय न्यायालयीन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को वरिष्ठ न्यायिक स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिला.
कार्यक्रम में एड. व्ही. व्ही. सराफ, एड. सुरेंद्र ठोंबरे, एड. अमोल जयस्वाल, एड. सागर एन. राहाटे, एड. अरविंद भगत, एड. दिपाली येलने, एड. व्ही. एम. डगवार, एड. निलम आर. चांडक, एड. शहीद खान, एड. मंगेश बुधलानी, एड. सिद्धेश कमल छांगाणी, एड. राधिका उपरीकर, एड. योगेश दाभाड़े, एड. जिज्ञिशा पगारिया, सरकारी वकील विजय सोगे व अजय दानी सहित न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं कारकून बड़ी संख्या में उपस्थित थे. न्यायमूर्ति प्रवीण एस. पाटील की इस सदिच्छा भेंट से धामणगांव रेलवे बार एसोसिएशन तथा न्यायालयीन वातावरण में नई ऊर्जा का संचार हुआ. उनके मार्गदर्शन से न्यायालयीन कामकाज को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रेरणा मिली, ऐसी भावना उपस्थित अधिवक्ताओं ने व्यक्त की.





