सांसद बोंडे के घर पहुंचे सांसद वानखडे और यशोमती ठाकुर ‘’

चर्चाओं का बाजार गर्म

अमरावती /दि.22-महालक्ष्मी पूजा और दर्शन के लिए कांग्रेस की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर और सांसद बलवंत वानखडे शनिवार को भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के घर पहुंचे. सांसद बोंडे ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. जबकि अनिल बोंडे और यशोमती ठाकुर के बीच राजनीतिक विवाद से सभी परिचित है. इसी बीच तीनों नेताओं के मिलन से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारेप करनेवाले तीनों नेता सहज भाव से मिले. इससे चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया. आखिर पर्दे के पीछे क्या चल रहा है. तरह तरह की चर्चाओं को विराम देने के लिए सांसद बलवंत वानखडे और यशोमती ठाकुर ने स्पष्ट किया कि सांसद बोंडे ने महालक्ष्मी के दर्शन के लिए बुलाया था. दर्शन करने के लिए गये थे. यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है. पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के नेताओं में ‘हेल्दी वातावरण’ होना चाहिए. इससे विकास कार्यो को गति मिलती है. यशोमती ठाकुर ने इस दौरान सांसद डॉ. अनिल बोंडे को मोझरी में स्थित 700 वर्षो की परंपरा सहेजने वाले रामगढी मे श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के लिए विशेष निमंत्रण दिया है.

 

Back to top button