डॉ. कुमार बोबडे आज आकाशवाणी पर
‘जीवनकार्य लेखनी के माध्यम से’ विषय पर विशेष साक्षात्कार

* महाराष्ट्र के सभी केंद्रों से होगा प्रसारण
अमरावती/दि.22– वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री शिवाजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार बोबडे का विशेष साक्षात्कार मंगलवार शाम 6.30 बजे आकाशवाणी के महाराष्ट्र स्थित सभी केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा.
‘जीवनकार्य लेखनी के माध्यम से’ विषय पर कार्यक्रम अधिकारी आशिष सातपुते ने डॉ. कुमार बोबडे का यह साक्षात्कार लिया है. ‘अमृत कलश’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुंबई अस्मिता वाहिनी से इसका प्रसारण किया जाएगा. यह विशेष साक्षात्कार आकाशवाणी के महाराष्ट्र के सभी केंद्रों के साथ एआईआर नागपुर 585 तथा एआईआर मुंबई अस्मिता वाहिनी से भी प्रसारित होगा. श्रोता इस कार्यक्रम को ऑनलाइन भी सुन सकेंगे. साक्षात्कार में डॉ. बोबडे के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान, लेखनी के माध्यम से किए गए कार्य तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक अनुभवों पर चर्चा की गई है.





