संदेह के चलते पेंटर पर चलाया चाकू, मोपेड भी जलाई
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के सावले कॉलोनी की घटना

अमरावती/दि.22 – काम करने के पैसे लाने मोपेड से जा रहे एक 26 वर्षीय पेंटर पर संदेह कर युवक ने चाकू से हमला कर दिया. पश्चात उशकी मोपेड जला दी. यह सनसनीखेज घटना गाडगेनगर थाना क्षेत्र के सावले कॉलोनी में घटित हुई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक नवसारी के बुद्धविहार परिसर निवासी दीपक झटाले (26) नामक युवक पेशे से पेंटर है. वह सोमवार को एम.एच.27- डीजी-4353 पर सवार होकर अपने काम के पैसे लाने जा रहा था, तब भीमनगर के पास राहुल वानखडे ने छोटी बालिका के साथ छेडछाड करने का संदेह व्यक्त कर उश पर चाकू से हमला कर दिया. राहुल द्वारा चाकू से किया गया वार दीपक के गले पर लगा. पश्चात संतप्त हुए आरोपी युवक ने पेंटर दीपक की मोपेड को आग लगा दी. इस घटना में दीपक की गाडी का 10 हजार रुपए नुकसान हो गया. दीपक झटाले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 118 (1), 126 (2), 341 और 326 (एफ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





