सूखा प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान हादसा

ट्रक में चढ़कर घायलों की मदद की मंत्री गिरीश महाजन

नाशिक/दि.23- सूखा प्रभावित परिस्थितियों का जायजा लेने नाशिक जिले के दौरे पर पहुंचे पालकमंत्री गिरीश महाजन के काफिले के सामने पिंपलगांव क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गिरीश महाजन ने मौके पर रुककर दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद की. उन्होंने स्वयं ट्रक में चढ़कर घायलों को बाहर निकालने में सहायता की और उन्हें आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि गिरीश महाजन नाशिक जिले में सूखा-सदृश परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए दौरे पर थे. इसी दौरान पिंपलगांव के पास उनके काफिले के सामने यह हादसा हुआ.

Back to top button