राजमाता जिजाऊ बस में 56 आसन क्षमता
18 सीटें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित

अमरावती /दि. 24– महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की साधारण तथा राजमाता जिजाऊ बसों में विभिन्न सामाजिक एवं विशेष वर्गों के यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं. साधारण लालपरी अथवा परिवर्तन बसों में सामान्यतः 70 से 74 सीटों की क्षमता होती है, जबकि 3 बाय 2 सीट व्यवस्था वाली राजमाता जिजाऊ बस में 56 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.
एसटी के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक राजमाता जिजाऊ बस में कुल 18 सीटें विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित हैं. इनमें महिलाएं, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, विधायक-खासदार, स्वतंत्रता सेनानी, अधिस्वीकृति प्राप्त पत्रकार तथा एसटी कर्मचारियों सहित अन्य निर्धारित वर्ग शामिल हैं. शेष सीटें सामान्य एसटी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती हैं. निर्धारित आरक्षित वर्ग के यात्री बस के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक नहीं पहुंचते हैं, तो उनकी आरक्षित सीटें अन्य यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके बाद कोई भी यात्री टिकट लेकर इन सीटों पर यात्रा कर सकता है. इससे बस की उपलब्ध सीटों का उपयोग सुनिश्चित होता है और यात्रियों को खाली सीटों के कारण असुविधा नहीं होती.





