धामणगांव रेल्वे में ‘गांव वहां शाखा, घर वहां शिवसैनिक’ अभियान की शुरुआत

जननेता संजय बंड की जयंती के अवसर पर अंजनवती से हुई पहल

* ग्रामीण समस्याओं के समाधान का शिवसैनिकों ने दिया भरोसा
धामणगांव रेल्वे/दि.29 – जननेता एवं पूर्व विधायक संजय बंड की जयंती के अवसर पर धामणगांव रेल्वे तहसील में शिवसेना की ओर से ‘गांव वहां शाखा, घर वहां शिवसैनिक’ अभियान की शुरुआत की गई. अभियान के तहत 27 सितंबर को अंजनवती गांव में शिवसेना शाखा का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में अमरावती जिला सहसंपर्क प्रमुख श्याम देशमुख और जिलाप्रमुख आशिषभाऊ धर्माळे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि संजय बंड ने अमरावती जिले में शिवसेना का संगठन मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए तहसील के गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने तथा नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है. अंजनवती में शाखा उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के साथ ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर जिलाप्रमुख आशिष धर्माळे ने कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों के बीच सक्रिय रहने वाला संगठन जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की किसी भी समस्या को शिवसेना के पदाधिकारियों के समक्ष रखने पर उसके समाधान के लिए तत्परता से प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सहसंपर्क प्रमुख श्यामभाऊ देशमुख और जिलाप्रमुख आशिष धर्माले का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. शाखा स्थापना के लिए हरिश्चंद्र ठाकरे का मार्गदर्शन मिलने की जानकारी भी दी गई.

* किसानों की समस्याएं सुनने पर जोर
अभियान के तहत निंभोरा बोडखा और तळेगांव दशासर शाखा में भी शिवसैनिकों के साथ बैठकें आयोजित की गईं. इन बैठकों में कोरड़ा सूखा और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई. शिवसैनिकों से किसानों की समस्याएं सुनने तथा संकट की स्थिति में उन्हें आवश्यक सहयोग और भरोसा देने का आह्वान किया गया. इस दौरान शिवसैनिकों ने गांव की विभिन्न समस्याएं जिलाप्रमुख आशिष धर्माले और तहसील प्रमुख निलेश तिवारी के समक्ष रखीं. तलेगांव क्षेत्र के युवाओं ने भी कुछ प्रशासनिक समस्याओं और शिकायतों को पदाधिकारियों के सामने रखा. जिलाप्रमुख ने इन शिकायतों को सुनकर उनके निवारण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया. श्याम देशमुख, आशिष धर्माले और निलेश तिवारी ने युवाओं से समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए संगठन के साथ मिलकर काम किया जाना चाहिए.

* महिला पदाधिकारियों की भी बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. अंजनवती शाखा के कार्यक्रम में विभाग प्रमुख अमित पनपालिया, शाखाप्रमुख प्रफुल लवणकर, उपशाखाप्रमुख प्रेमदास हूमणे, सचिव जयदेव शिंगणे, सहसचिव चंदू घरडे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे. महिला आघाड़ी की ओर से अध्यक्ष ज्योतीताई लवकर, उपाध्यक्ष आरतीताई रामटेके, सचिव सुषमा हुमणे, निकिताताई रामटेके, यमुनाताई घरडे, जयश्रीताई लवनकर, वर्षा लवनकर, शारदा थोटे और रंजना निखार सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील प्रमुख निलेश तिवारी, उपजिलाप्रमुख राजेशजी पांडे, शहर प्रमुख योगेश थाले और युवासेना के पूर्व तहसील प्रमुख शुभम ठाकरे ने पहल की. निंभोरा बोडखा शाखा से विनायक चांदुरकर, तहसील समन्वयक अशोक डुबे, प्रदीप सादरकर, संतोष मोटघरे, संदीप चोल्हे, विलास देवगडे, अशोक झेले, मुरलीधर काळे, गजानन डुबे और सिताराम दाभाडे सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे. तळेगांव दशासर से शाखाप्रमुख प्रवीण भोयर, रामेश्वर पवार, अनुप जयसिंगपूर, मनोज नागरीकर, आकाश कावळे, शुभम पवार, प्रकाश जयसिंगपुरे और नितीन वाघ सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

Back to top button