यशोमती ठाकुर के निवासस्थान पर ड्रोन

गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

अमरावती /दि.29– कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पालकमंत्री यशोमती ठाकुर के अमरावती स्थित निवास के उपर ड्रोन उडाकर कथित रूप से फोटोग्राफी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर यशोमती ठाकुर ने गाडगेनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके निवास क्षेत्र में एक ड्रोन संदिग्ध के रूप में मंडराता हुआ नजर आया. जिसके माध्यम से छायाचित्र लिए जाने की आशंका व्यक्त की गई है. इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बताई जा रही है. यशोमती ठाकुर ने अपनी जान को खतरा होने की बात पत्रकारों से बातचीत में कहीं है. वहीं संबंधितों के खिलाफ त्वरित उचित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं ड्रोन संचालन से जुडे तथ्यों की पडताल की जा रही है.

Back to top button