अमरावती में स्वच्छता व प्लास्टिकमुक्त अभियान, 5 दुकानदारों पर कार्रवाई

डस्टबिन का इस्तेमाल नहीं करने पर 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

अमरावती/दि.30 – महानगरपालिका की ओर से अंबादेवी मार्केट और गांधी चौक परिसर में स्वच्छता व प्लास्टिकमुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, बिक्री व भंडारण के साथ दुकानों में गीला-सूखा कचरा अलग रखने की व्यवस्था की जांच की गई.
डस्टबिन का इस्तेमाल नहीं करने पर पांच दुकानदारों पर कार्रवाई कर कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. गुप्ताजी पर 500, योगेश स्टोअर्स पर 1 हजार, पूजा बांग्लस पर 500, रोशन गुप्ता दूध डेयरी पर 1 हजार और संजय इंगोले पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक और उपायुक्त भाग्यश्री बोरेकर के निर्देश पर अभियान चलाया गया. मनपा ने नागरिकों व व्यापारियों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.

Back to top button