भोयर पति-पत्नी, अनिल काले, गाजी जाहेरोश, प्रशांत दिघे ने खरीदे नामांकन
दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं भरा गया

* 19 लोगों द्वारा 40 परचे उठाए गए
अमरावती/दि.30 – भाजपा नेता चंद्रशेखर उर्फ शेखर भोयर और उनकी पत्नी सोनाली भोयर, गाजी मोहम्मद जाहेरोश, प्रा. अनिल काले, सुरेश देवकर, संदीप इंगोले, प्रा. प्रशांत दिघे सहित 19 व्यक्तियों ने अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दूसरे दिन 40 फॉर्म उठाए हैं. तथापि किसी ने भी नामांकन दाखिल करने की बोहनी नहीं की. उल्लेखनीय है कि, विभागीय आयुक्त कार्यालय के कक्ष क्रमांक 2 में विशेष चुनाव कक्ष बनाया गया है. जहां चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन प्रस्तुत करना है.
फॉर्म उठाने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं – अविनाश मधुकर बोर्डे अकोला-3, चंद्रशेखर मनोहर भोयर अमरावती-2, सोनाली चंद्रशेखर भोयर अमरावती-2, गाजी मोहम्मद जाहेरोश अमरावती-2, संदीप मधुकर इंगोले अमरावती-3, सुरेश बाबुराव देवकर बुलढाणा-2, त्रिशूल विनायक बोबडे अमरावती-2, नागेश गोले अंजनगांव सुर्जी-2, प्रा. अनिल काले अमरावती-2, प्रा. विवेक शरदचंद्र देवरे बुलढाणा-2, भरत ओंकारराव कालमेघ अमरावती-2, दत्तात्रय श्रीराम लहाने बुलढाणा-3, डॉ. प्रशांत विश्वेश्वर दिघे अमरावती-3, सजील खान खलिल खान अमरावती-1, हेमलता दिलीप मुनोत-देवडा बडनेरा-4, अभिजीत पाटिल बुलढाणा-2, राजेश केचे वरुड-2, सैयद इरफान सैयद अमीर अमरावती-2.
उल्लेखनीय है कि, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव आगामी 23 अक्तूबर को होना है. इस बार भी अमरावती संभाग में तगडा मुकाबला होने की संभावना देखी जा रही है.





