डॉ. राजेश सिंह और डॉ. देवेन्द्र जोशी का गौरव
विद्यापीठ में 35 वर्षो की सेवा

कुलगुरू डॉ. मिलिंद बारहाते के हस्ते सत्कार
अमरावती/दि.1 – संगाबा अमरावती विश्वविद्यालय में 35 वर्षो की निष्ठापूर्वक सेवा पश्चात बुधवार को सेवानिवृत्त हुए डॉ. राजेश सिंह और डॉ. देवेन्द्र जोशी का कुलगुरू डॉ. मिलिंद बारहाते के हस्ते सत्कार किया गया. डॉ. बारहाते ने कहा कि डॉ. जोशी और डॉ. सिंह जैसे प्रदीर्घ सेवा के योगदान कर्ता के निवृत्त होने से रिक्त होेनेवाली जगह पूर्ति में समय लगता है.
समारोह में प्र-कुलगुरू डॉ. महेंद्र ढोरे, प्राचार्य डॉ. हेमंत देशमुख, कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे, सत्कारमूर्ति डॉ. राजेश सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. देवेन्द्र जोशी, श्रीमती जोशी, पीआरओ डॉ. विलास नांदुरकर, कर्मचारी संगठन अध्यक्ष अजय देशमुख उपस्थित थे. उपकुलसचिव मोनाली तोटे पाटिल और उपकुल सचिव डॉ. सुलभा पाटिल ने डॉ.प्रीति सिंह और श्रीमती जोशी का साडी एवं कुंकु दानी देकर सत्कार किया.
संचालन डॉ. नांदुरकर ने किया. आभार प्रदर्शन सहायक कुल सचिव डॉ. धनजंय पाटिल ने किया. विद्यापीठ कर्मचारी संस्था की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. अविनाश असनारे और कोषाध्यक्ष राजेश एडले ने सत्कारमूर्तियों को निवेश के धनादेश प्रदान किए. राष्ट्रगीत और विद्यापीठ गीतों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ था.
* विद्यापीठ को वैश्विक रैंकिंग
प्रमुख अतिथि और विज्ञान व तकनीकी विद्याशाखा अधिष्ठाता डॉ. हेमंत देशमुख ने कहा कि सत्कार मूर्तियों का कार्य बेहतरीन रहा. कर्मचारियों की समर्पण भावना से कार्य करने के कारण विद्यापीठ की इमेज बनती हैं. डॉ. मिलिंद बारहाते के उचित नियोजन और पारदर्शी कामकाज के कारण विद्यापीठ को क्यूएस रैंकिंग प्राप्त हुई हैं.





