जिप हाईस्कूल के 32 विद्यार्थी जिला स्तरीय क्रीडा स्पर्धा के पात्र

तहसील क्रीडा स्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नांदगांव पेठ/दि. 2– जिला क्रीडा अधिकारी की ओर से आयोजित तहसील स्तरीय मैदानी क्रीडा स्पर्धा में जिला परिषद माध्यमिक शाला एवं कनिष्ठ महाविद्यालय नांदगांव पेठ के विद्यार्थियों ने विविध क्रीडा स्पर्धोओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जिसमें शाला के 32 विद्यार्थी जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए पात्र ठरहाए गए.
तहसील स्तरीय 100 मीटर दौड स्पर्धा में मानवी पारवे ने प्रथम, अर्थव सदांशिवे ने द्बितीय पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं 200 मीटर दौड में राही झगडे ने द्बितीय तथा 400 मीटर दौड में जय गोबाडे व मानवी पारवे ने प्रथम व सोहम भटकर, तन्वी आगरकर ने द्बितीय पुरस्कार हासिल किया. 800 मीटर की दौड में परीधी कापडे, नुतन राउत प्रथम क्रमांक पर रहे. वहीं मोहिनी पारखी दूसरे स्थान पर एवं 1500 मीटर में मोहिनी पारखी ने प्रथम व तन्वी आगरकर ने द्बितीय स्थान प्राप्त किया.
उसी प्रकार गोला फेक में परिधी कापडे प्रथम रहीं. लंबी कुद में तन्वी आगरकर द्बितीय,अर्थव सदांशिवे प्रथम और जय गोबाडे तृतीय स्थान पर है. वहीं 100 मीटर हर्डल्स में चंद्रशेखर तिजारे प्रथम व नुतन राउत द्बितीय स्थान पर रही. तथा 400 मीटर हर्डल्स में नुतन राउत प्रथम एवं चंद्रशेखर तिजारे ने दूसरा स्थान हासिल किया. विद्यार्थियों को क्रीडा शिक्षक जे.टी. आझडे, ए.एम.शेख और गजानन राणे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य देवेंद्र ठाकरे समेत कल्पना वर्‍हेकर, संजय डांगे, कल्पना देशमुख, प्रणाली ढोणे, विजय गुरव, डॉ. जयश्री इंगले, ज्योती नारखेडे, के.जे.शेख, आशिया शेख, रामकृष्ण उपरीकर, श्रीकांत जाधवर,संदिप खेडकर, अश्विनी झाडे, उमेश बसरे, प्रा.डॉ. उल्हास घारड, नितीन फालके, शितल अटालकर, प्रशांत वाडीकर, स्वाती बोडाके, गुलाम अन्सारी, तेजस्विनी शेंडे, हेमंत यावले, जयमाला बोरकर, धनंजय देशमुख, प्रतिभा भुले, उमेश केने, मानिक दिहाडे एवं नागरिक तथा पालकों ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.

Back to top button