शौर्य रूद्राक्षय ढोल पथक की दशकपूर्ति रविवार को
न्यू आजाद मंडल के कार्यस्थल पर आयोजन

* होगा भव्य रक्तदान और मान्यवरों की उपस्थिति
अमरावती /दि.2- शौर्य रूद्राक्षय ढोल ताशा और ध्वज पथक ने परसों रविवार 4 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से न्यू आजाद मंडल इर्विन चौक में दशकपूर्ति समारोह रखा है. जिसमें भव्य रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है. यह जानकारी आज दोपहर मराठी पत्रकार भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पथक के पदाधिकारियों ने दी.
उन्होंने बताया कि, अमरावती के सभी नेता, जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुणे, मुंबई से भी गणमान्य को आमंत्रित किया गया है. समारोह में सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण पोटे पाटिल, विधायक सुलभा खोडके, विधायक राजेश वानखडे, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, यशोमती ठाकुर, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, वरिष्ठ सामाजिक राजकीय कार्यकर्ता दिनेश बूब, पुलिस आयुक्त राकेश ओला के साथ ही पुणे के रमण बाग मंच के सुजीत सुमन, समर्थ प्रतिष्ठान के अथर्व कुलकर्णी, पारलेस्वर पथक मुंबई के निशांत पटेल, नाद ब्रम्ह पुणे की रसिका गुंजाल, कुणाल वाइकर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इस पथक को सर्वाधिक ध्वज वाला पथक माना गया है. पथक के मार्गदर्शक आनंद दरणे, अंकित काले है. एक हजार से अधिक लोगों को वादन प्रशिक्षण दिया गया है. शासकीय अधिकारी, कर्मी के साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर और उच्च शिक्षित युवक-युवती इस पथक में वादन कर चुके हैं. सक्रिय सहभाग रहा है. अभी भी पथक में दो डेंटिस्ट सहभागी है. पथक के सदस्यों में मनीष जाधव, शुभम गाडवे, आदित्य बोंडे, संकेत गावंडे, निखिल चौखंडे, अर्जुन वानखडे, शंतनु पाटिल, मयूर चव्हाण, श्रेयस सोलंके, अथर्व बरडे, ऋषि आघाडे, एकलव्य साहू, वेदांत पाटवी, प्रतीक चोपडे, गोपाल गावंडे, आयुष बोपचे, ऋषिकेश राउत, अक्षय शेंडे, संस्कार वनवे, ऋषि घाडगे, श्रेयस भुयार, पंकज बेलवारे आदि का समावेश है.





