महाराष्ट्र में रोज 42 लोगों की हादसे में मृत्यु

पिछले पांच वर्षों में 86,149 की गई जान

* सडक हादसे हो रहे घातक
नागपुर/दि.2- वर्ष 2026 के पिछले 8 माह में महाराष्ट्र में रोज औसत 42 लोगों की मृत्यु सडक दुर्घटनाओं में होने का भयानक खुलासा आंकडों से हुआ है. पिछले पांच वर्षों में राज्य में सडक हादसों में मृतकों की संख्या 86,149 रही. वहीं इस वर्ष जनवरी से अगस्त दौरान महाराष्ट्र में 10,296 लोगों ने प्राण गंवाए. यह भयंकर आंकडें सामने आ रहे हैं.
* 1.95 दुर्घटनाएं
राज्य में बीते 5 वर्ष 8 माह में सडक दुर्घटनाओं की संख्या 1 लाख 95 हजार को पार कर गई है. इन दुर्घटनाओं में जनवरी 2021 से अगस्त 2026 तक 86 हजार से अधिक लोग काल-कलवित हुए. 2021 में महाराष्ट्र में 29,477 दुर्घटनाएं हुई. जिनमें 13,528 लोगों ने जान गंवाई. 2022 में दुर्घटनाओं की संख्या बढ गई. 33,383 सडक हादसों में 15,224 लोगों की मृत्यु हो गई. 2023 में फिर सडक हादसे बढे. 35,243 दुर्घटनाएं दर्ज हुई है. जिसमें 15,366 लोगों प्राण गंवाए. 2024 में 36,118 सडक हादसे पंजीबद्ध किए गए. 15,715 लोगों की मृत्यु हुई. पिछले वर्ष 2025 में सडक दुर्घटनाओं और मृतकों दोनों का ही आंकडा बढ गया, जब 36,766 सडक दुर्घटनाएं पंजीबद्ध हुई. इन हादसों में 16,030 लोगों की मृत्यु हो गई है.
इस वर्ष 8 माह में भयावह आंकडा सामने आया है. अब तक 24,526 सडक हादसे दर्ज हुए है. उनमें 10,859 लोगों की जान चली गई. 21,768 लोग जख्मी हो गए. आंकडों पर गौर करें, तो कई जख्मी जीवनभर के लिए अपाहिज हो गए हैं. सडक दुर्घटनाओं को लेकर गाहें-बगाहें आवाज उठाई जाती है. सडक सुरक्षा की लफ्फाजी होती है.

Back to top button